हल्द्वानी में पारिवारिक कलह के चलते भाई ने बहन की सास पर चाकू से किया हमला, महिला की हालत गंभीर
हल्द्वानी : उत्तराखंड मे लगातार अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है यहाँ पर लोग मामूली विवाद के चलते एक दूसरे की जान लेने तक को उतारू है पारिवारिक कलह के चलते भाई ने बहन की सास पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में लहुलूहान महिला सड़क पर गिर गईं। पुलिस ने घायल महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।टीपी नगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि जीतपुर नेगी निवासी गंगा देवी (55) पत्नी श्याम सिंह यहां अपने पति, बेटे और बहू के साथ रहती हैं।
सभी मजदूरी करते हैं। इनके घर के पास में शीशगढ़ निवासी अर्जुन भी किराये पर अपनी पत्नी के साथ रहता हैअर्जुन गंगा देवी की बहू शीला का भाई है। अर्जुन का उसकी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। उधर गंगा देवी बार-बार अर्जुन को अपनी पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रही थी। गंगा देवी अर्जुन की शादी दूसरी जगह कराना चाहती थी। इसी कारण आपस में रोज विवाद होता था। उधर अर्जुन पत्नी को तलाक नहीं देना चाहता था।रविवार को अर्जुन चाकू लेकर गंगा देवी के घर पहुंचा।
आरुषि निशंक द्वारा निर्मित “लाइफ हिल गई” वेब सीरीज 9 अगस्त को हॉटस्टार ओटीटी पर होगी रिलीज
उस समय अर्जुन की बहन शीला घर पर थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अर्जुन और गंगा देवी में कुछ बहस हो गई। अर्जुन ने चाकू से गंगा देवी पर दो वार कर दिए। इससे गंगा देवी दौड़ती हुई सड़क पर गिर गई। उधर लोगों के शोर करने पर अर्जुन भाग गया। पुलिस ने गंगा देवी को अस्पताल में भर्ती कराया। टीपीनगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि गंगा की हालत खराब है।
शर्मनाक हरकत : बीए सेकंड ईयर की छात्रा के साथ दोस्त और उसके साथियों ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
घर में शीला के अलावा कोई नहीं है। आरोपी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। मामले की तहरीर नहीं मिली है।टीपीनगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि लोगों के अनुसार गंगा देवी आरोपी से बचने के लिए 100 मीटर भागी। पीछे दौड़े युवक ने महिला के कंधे और हाथ पर चाकू से वार कर दिया। कहा कि युवक ने पहले से ही मारने की योजना बनाई थी। वह लोहार से पहले ही चाकू खरीदकर साथ लाया था।

More Stories
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई संपन्न, इन निर्णयों पर लगी मुहर