देहरादून के सबसे बड़े नामी बिल्डर ने 8 वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या
देहरादून: देहरादून के जाने-माने नामी बिल्डर एसएस साहनी उर्फ बाबा साहनी ने राजपुर रोड स्थित एक निर्माणधारी बिल्डिंग से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है । पुलिस के अनुसार बिल्डर की छत से कुदने के बाद हालत गंभीर बनी थी जिन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बिल्डर ने यह अनुचित कदम क्यों उठाया है लेकिन बताया जा रहा है कि वह काम के सिलसिले में काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। उनका देहरादून में एक बड़ा प्रोजेक्ट बंद हो गया था जिसके चलते पार्टनर व प्रशासनिक दबाव के कारण उन्होंने शायद यह कदम उठाया है।

More Stories
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई संपन्न, इन निर्णयों पर लगी मुहर