देहरादून: मांगल बाजार ने एक नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म किया लॉन्च
देहरादून: मांगल बाजार ने एक नया ऑनलाइन प्लेटफॉर्म किया लॉन्च जिसका उद्देश्य विवाह से जुड़ी सेवाओं की तलाश करने वाले ग्राहकों को विक्रेताओं से सीधे जोड़ना है। यह प्लेटफॉर्म शादी की सभी जरूरतों के लिए एक वन-स्टॉप शॉप के रूप में काम करेगा।
फूलवाले, मेकअप कलाकार, कैटरर्स, आयोजन स्थल और अन्य कई सेवाएं एक ही जगह पर उपलब्ध होंगी। चाहे आप बड़े ब्रांड हों या छोटा व्यवसाय, आप मांगल बाजार पर मुफ्त में अपनी सेवाएं प्रदर्शित कर सकते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने सपत्नीक श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
मांगल बाजार महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आजीविका कमाने का अवसर प्रदान करता है। शहीद सैनिकों के परिवारों को विशेष सेवाएं और छूट प्रदान की जाएंगी।मंगल बाजार प्लेटफॉर्म विक्रेताओं और ग्राहकों के बीच आसान लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है। मांगल बाजार न केवल एक व्यावसायिक प्लेटफॉर्म है, बल्कि यह सामाजिक कारणों के लिए भी प्रतिबद्ध है। प्लेटफॉर्म महिला सशक्तिकरण और सैनिक परिवारों के समर्थन पर विशेष ध्यान दे रहा है।
एडवोकेट ने सुसाइड नोट छोड़कर भागीरथी नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
देहरादून मांगल बाजार लोकप्रिय वैवाहिक वेबसाइट mangal.com का एक विस्तार है। यह प्लेटफॉर्म हजारों विक्रेताओं को अपने विशेष दिन की योजना बनाने वाले जोड़ों से जोड़ने में मदद करेगा।
उत्तराखंड में शादी उद्योग में क्रांति:
देहरादून मांगल बाजार उत्तराखंड में शादी उद्योग में एक नई शुरुआत है। यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों को एक ही जगह पर सभी शादी से जुड़ी सेवाएं खोजने में मदद करेगा और विक्रेताओं को अपने व्यवसाय को बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट