रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जोशीमठ, 35 परियोजनाओं का किया उद्घाटन
केंद्रीय रक्षा मंत्री एक बार फिर शुक्रवार उत्तराखंड दौरे पर रहे। वे जोशीमठ पहुंचे और यहां उन्होंने 35 परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शुक्रवार को जोशीमठ के ढाक पहुंचे। यहां से उन्होंने भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे समेत देश के विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें 28 पुल और छह सड़के शामिल हैं।

आपको बता दें रक्षा मंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा चाक चौबंद रही। सभी पुलिसकर्मी निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पर पहुंचे।
शराब के नशे में धुत सेना के जवान ने अपने ढाई साल की बेटी की कर दी हत्या।
कुछ सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ोतरी में चिंता व्यक्त करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि यह पता लगाने के लिए हमें अध्ययन की जरूरत है कि क्या सीमावर्ती राज्यों में प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ने में दुश्मनों का हाथ है।
कलयुगी पिता ने किया 16 वर्षीय नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, महिला आयोग ने लिया मामले का संज्ञान
उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए मोदी सरकार का दृष्टिकोण पिछली सरकारों के दृष्टिकोण से अलग है। हम सीमावर्ती क्षेत्रों को बफर जोन के रूप में नहीं मानते हैं और हमारे लिए वे हमारी मुख्यधारा का हिस्सा हैं। हम अपनी विकास यात्रा को समुद्र से सीमाओं तक ले जाना चाहते हैं। यही कारण है कि हम अपने सीमावर्ती क्षेत्रों में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण भी कर रहे हैं।
1 thought on “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जोशीमठ, 35 परियोजनाओं का किया उद्घाटन”