Crime News : हरिद्वार-देहरादून हाईवे के पास मिला युवती का शव, गला रेत कर मारे जाने की जताई जा रही आशंका
प्रदेश मे लगातार ह्त्या के आपराधिक मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के समीप का है जहाँ पर एक युवती का शव मिला है। गला रेत कर युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही। पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है।
हरिद्वार : पुराने टायर रिसाइक्लिंग करने वाली ग्रीन एनर्जी कंपनी में लगी भीषण आग
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की सोमवार सुबह राहगीरों ने देखा युवती का शव तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर खून भी पड़ा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि इसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से युवती का गला रेत कर हत्या की है। सहायक पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले के हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले