Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी , लाल धान की कुटाई करते आये नजर

उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी , लाल धान की कुटाई करते आये नजर

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे है। सीएम धामी ने उत्तरकाशी को जहां आज करोड़ों की सौगात दी तो वहीं जिले में उनका जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान जनता ने सीएम धामी पर पूल बरसाएं, इस दौरान लोकनृत्य की भी प्रस्तुति दी गई।

उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानि कि सोमवार को 12:15 बजे उत्तरकाशी पहुंचे। यहां तांबा खानी के पास कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने रोड शो किया। जिसमें सड़क के दोनों ओर खड़ी दीदी -भुली का अभिवादन किया गया तो वहीं फूल बरसाकर भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान गंगा -यमुना घाटी के ढोल-दमाऊं,नृत्य के साथ रोड शो में भारी जनसमूह मौजूद रहा जो मुख्यमंत्री के काफिले के साथ आगे बढ़ा।

सड़क चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी से आया मलबा , पोकलैंड मशीन दबी मलबे में

उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी , लाल धान की कुटाई करते आये नजर
उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी , लाल धान की कुटाई करते आये नजर

महोत्सव में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट में हाल ही में देश में दूसरे स्थान का सम्मान पाने वाले लाल धान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री को लाल धान का उत्पादन करनी वाली महिलाओं ने लाल धान की बाली भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ लाल धान की कुटाई पारंपरिक ओखली यानी उलख्यारे में गिंज्याली (मूसल) थामकर की है। साथ ही लाल धान के चूड़ा बनाने की जानकारी ली।इसके अलावा विभिन्न विकासपरक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी , लाल धान की कुटाई करते आये नजर
उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी , लाल धान की कुटाई करते आये नजर