उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम चमोली के माणा पास पहुंचकर बॉर्डर पर तैनात जवानों से मुलाकात की और योगी आदित्यनाथ ने जवानों का हौसला बढ़ाया।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं, आज शनिवार को आज शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद केदारनाथ धाम का निर्धारित कार्यक्रम था लेकिन मौसम खराब होने के कारण योगी आदित्यनाथ बाबा केदारनाथ के धाम नहीं जा सके।

इसके बाद योगी आदित्यनाथ बद्रीनाथ धाम पहुंचे जहां ब्रा गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद योगी माणा पास बॉर्डर पहुंचे और जवानों से मिले।
इसके बाद इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान बद्री विशाल की चयन आरती में शामिल हुए

और रात्रि विश्राम बद्रीनाथ धाम में ही करने के बाद रविवार को सुबह बद्री विशाल के दर्शन कर केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो सकते हैं

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले