कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रानीखेत के ताड़ीखेत में मिनी स्टेडियम का किया उद्घाटन , खिलाड़ियों को स्टेडियम से मिलेगा फायदा
अल्मोड़ा : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रानीखेत के ताड़ीखेत में मिनी स्टेडियम का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने श्रम विभाग की ओर से संचालित कैंप का निरीक्षण किया वहीं, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि स्टेडियम न होने से यहां के खिलाड़ियों को कई समस्याओं से जूझना पड़ता था।
पेरिस ओलंपिक में भारत की झोली मे आया तीसरा ब्रॉन्ज मेडल
साथ ही उन्हें अपने खेल अभ्यास के लिए अन्य जगहों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब मिनी स्टेडियम की शुरुआत होने से खिलाड़ियों को दूर नहीं जाना पड़ेगा अब वो यहीं पर प्रैक्टिस कर सकते हैं। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों के हितों को सुरक्षित एवं उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में लगातार ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं आज खिलाड़ियों को सरकारी विभाग में नौकरी मिल रही है। बालक और बालिकाओं की खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू की गई है उन्हें छात्रवृत्ति भी दिया जा रहा है। उत्तराखंड में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर सभी काम पूरे कर लिए गए हैं राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलना उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट