Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, इन अहम फैसलों पर लगी मुहर

सोमवार को सचिवालय में धामी कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई
कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर कैबिनेट द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू की गई।

ये भी पढ़ें  महिला आरक्षी से प्रेम प्रसंग के चलते पुलिस के हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या

इस बैठक में औद्योगिक विकास, महिला सशक्तीकरण, वन, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन और शहरी विकास से संबंधित फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में वर्षा जल संरक्षण के लिए हजारों डैम, एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प सहित कई अहम विधेयक पर मुहर लगी।

धामी कैबिनेट के में लिए गये ये निर्णय

  1. वर्षा जल संरक्षण के लिए बनेंगे हजारों चैक डैम
  2. गुप्तकाशी और कैम्पटी को नगर पंचायत व मुनिकीरेती को नगरपालिका परिषद बनाया
  3. एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प मिलेगा।
  4. गदेरों पर चेकडैम बनाने के लिए मास्टर प्लान बनेगा
  5. पर्वतीय क्षेत्रों में बरसाती पानी को रोकने के लिए बनेंगे चेकडैम
  6. 15 साल पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर मिलेगी सब्सिडी
  7. कमर्शियल पर 15, प्राइवेट वाहन पर मिलेगी 250% टैक्स छूट
  8. वन पंचायतों में जड़ी बूटी उत्पादन को मंजूरी
  9. 10 साल के भीतर पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा उत्पादन
  10. 2005 से पहले विज्ञप्ति वाले कर्मियों को मिल सकेगी पुरानी पेंशन
  11. 35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 2400 सलाना मिलेगा वर्दी भत्ता
  12. घर पर सोलर हीटर लगाने पर भी मिलेगी सब्सिडी
  13. मुनिकीरेती को पालिका, कैंपटी फाल व गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाया
  14. पुराने उद्योगों के विस्तार पर भी मिलेगी सब्सिडी
  15. आठवीं के बाद आईटीआई करने पर हाई स्कूल का सर्टिफिकेट मिलेगा केवल हिंदी का देना होगा पेपर