दुखद: यहां कार गिरी 500 मीटर गहरी खाई में, तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत, तीन घायल।
देहरादून : देर रात तकरीबन 9:30 बजे कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर छावनी बाजार और छावनी परिषद कार्यालय के बीच एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई
बताया जा रहा है की कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल 6 लोग सवार थे जिनमें से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल है।
यह भी पढ़ें 👉 भाजपा ने लोकसभा के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, पौड़ी से ये रहेंगे उम्मीदवार।
आपको बता दें उत्तरप्रदेश से 6 लोग निजी वाहन में अपने परिचित से मिलने छिद्रवाला आए हुए थे जिसके बाद वे घूमने के लिए चकराता गए घूमने के बाद वो विकास नगर जा रहे थे की लगभग 9:30 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस ओर एसडीआरएफ टीम घटनास्थल कर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया और मृतकों को कब्जे में ले लिया गया।
थाना प्रभारी चकराता शिशुपाल सिंह राणा द्वारा बताया गया कि हादसा देर शाम को हुआ। कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। तीन घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घायलों के नाम
कृष्णपाल सिंह पुत्र रमेश सिंह 21) निवासी ग्राम राठ जिला पीलीभीत, उत्तरप्रदेश, सौरभ पुत्र रामवीर सिंह (20) निवासी ग्राम वाला जिला बरेली, उत्तर प्रदेश और सुनील कुमार पुत्र चंद्रपाल (46) निवासी तुंगना, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश इस हादसे में घायल हैं।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले