बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बदरीनाथ-केदारनथ धाम के किए दर्शन
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने परिवार के साथ बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची। उन्होंने यहां परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा पर आने की अपील की। कहा कि बदरीनाथ- केदारनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं। कोटद्वार उत्तराखंड की मूल निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने ‘सिंह साब द ग्रेट, ‘सनम रे’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है।
दर्दनाक हादसा : रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत
इससे पहले उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट के खिताब भी जीते है।अभी बॉलीवुड में उनकी अभिनय यात्रा जारी है।मंगलवार सुबह अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पहले केदारनाथ धाम पहुंची। मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। उनके साथ उनकी माता मीरा रौतेला तथा भाई यशराज रौतेला भी दर्शन को पहुंचे।पूजा-अर्चना के पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने अभिनेत्री और उनके परिजनों को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया केदारनाथ धाम में दर्शन के पश्चात अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दोपहर को बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची। इस अवसर पर उर्वशी रौतेला ने बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप