केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा ने आशा नौटियाल को बनाया उम्मीदवार
केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव: लंबे कयासों और दिल्ली-देहरादून दावेदारों की दौड़ के बाद भाजपा ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है.
दरअसल लंबे समय से पूरे प्रदेश की निगाहें केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव पर टिकी थीं कि भाजपा और कॉंग्रेस किस प्रत्याशी को मैदान में उतारती है?
एक ओर जहां कॉंग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को टिकट दिया है तो वहीं अब भाजपा ने आशा नौटियाल को मैदान में उतारा है.
अब देखना यह होगा कि केदारनाथ की जनता किस प्रत्याशी की नैया पार लगाती है.


More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
पहाड़ों के इस गांव में चाची भतीजा प्यार में हुए पागल। फिर हुआ ऐसा कांड कि दोनों की जिंदगी ही बदल गई