भाजपा ने निशंक और तीरथ सिंह रावत का टिकट काटा?
Lok Sabha Election 2024 : बीती शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 की पहली सूची जारी करते हुए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, हालांकि इस सूची में अभी सिर्फ 195 उम्मीदवारों के नाम का ही ऐलान किया गया है.
हमारे WhatsApp group से जुड़ें https://chat.whatsapp.com/IUjwGYh0CLX3fk9cwnp8dq
इन्हें मिला टिकट
सूची में उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी पार्टी द्वारा कर दिया गया है. इसमें टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह को ही दोबारा मौका दिया गया है नैनीताल, उधम सिंह नगर से अजय भट्ट को और अल्मोड़ा से अजय टम्टा को ही दोबारा मौका दिया गया है.

इस लिस्ट के सामने आने से अब उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट और हरिद्वार लोकसभा सीट को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं.
बगछट के YouTube चैनल से जुड़ें
त्रिवेंद्र सिंह रावत और अनिल बलूनी को मिल सकता है टिकट
कई राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन सीटों पर मौजूदा सांसदों का टिकट कट सकता है. कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि गढ़वाल लोकसभा सीट से इस बार पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का टिकट काट कर पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को दिया जा सकता है. वहीं अगर बात हरिद्वार लोकसभा सीट की करें तो राजनीतिक जानकार यह कयास लगा रहे हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद रमेश पोखरियाल के टिकट पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं और इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का टिकट लगभग तय माना जा रहा है.

उत्तराखंड की इन दो सीटों से अब किसको टिकट मिलेगा यह तो भविष्य की गर्त में है, लेकिन एक चीज तो साफ है कि भाजपा ने हमेशा से ही चौंकाने वाले फैसले लिए हैं.
यहां पुलिस ने किया यूट्यूबर को गिरफ्तार, स्कूल की लड़कियों पर करता था टिप्पणी
त्रिवेंद्र रावत और उमेश कुमार का होगा आमना सामना?
अब यह देखना भी काफी दिलचस्प होगा कि यदि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार लोकसभा सीट से टिकट मिलता है तो वहां उनको खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार से सामना करना होगा.

त्रिवेंद्र सिंह रावत और उमेश कुमार के बीच अदावत के किस्से आपको हर जगह सुनाई देते हैं तो देखना ही होगा कि इस सीट से भाजपा जीत पाती है या निर्दलीय उम्मीदवार उमेश कुमार.

More Stories
स्कूल से घर लौट रहे छात्र को गेट से किया अगवा, जंगल में ले जाकर किया…. पढ़ें पूरी खबर
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान