– लीग मैच में 10-2 से धोया, हर क्षेत्र में भारत का परचम
– हरमनप्रीत की तिकड़ी ने जीता दिल, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
एशियाई खेलों में भारत पुरुष हाकी टीम का जोरदार प्रदर्शन जारी है। एशियाई चैपिंयन जापान 4-2 से हराने के बाद भारतीय टीम ने आज पाकिस्तान को हरा दिया। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में चार गोल से बढ़त बनाई तो दूसरी क्वार्टर में एक गोल कर पांच गोल की लीड़ बना दी। इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में भी पांच गोल किये। पाकिस्तान ने दो गोल पैनाल्टी कार्नर से किये। हरमनप्रीत, मनप्रीत, अमित, अभिषेक समेत सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की टीम भारतीय डी में घुसने के लिए तरस गयी।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
महासागरों में भारत का उदय: निर्णायक समुद्री शक्ति के रूप में नई पहचान
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 स्थगित