रुड़की में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बीटेक स्टूडेंट, असम में परिजन परेशान, तलाश में जुटी पुलिस
रुड़की: क्षेत्र में एक छात्र के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि छात्र पुहाना स्थित आरआईटी कॉलेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस के तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और वो असम का रहने वाला था शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है और लापता छात्र की तलाश की जा रही है।
अल्मोड़ा के टाटिक हेलीपैड पर उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर, 3 अक्टूबर से शुरू होगी हवाई सेवा
गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एश्वर्य पाल ने बताया कि निशान कठैत (गुमशुदा) असम का निवासी है. वो गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में अपने दोस्त के साथ रहता है और पुहाना स्थित आरआईटी कॉलेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस के तृतीय वर्ष का छात्र है. उन्होंने बताया कि निशान कठैत बीती 22 सितंबर को अपने दोस्तों को बिना बताए शाम को कहीं चला गया, जब वह वापस नहीं लौटा तो उसके दोस्तों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। एश्वर्य पाल ने बताया कि मामले में निशान कठैत (गुमशुदा) के दोस्त नीलमनी ने उसके परिजनों और पुलिस को लापता होने की जानकारी दी, जिसके बाद छात्र की गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि लापता छात्र की तलाश की जा रही है और मामले में सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल जारी है। निशान कठैत (गुमशुदा) के दोस्त नीलमनी ने बताया कि 22 सितंबर को उसका दोस्त निशान कठैत शाम करीब 4 बजे बिना बताए कहीं चला गया. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं लग पाया है उसने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप