उत्तराखंड का एक और लाल जम्मू कश्मीर में हुआ शहीद
चमोली : 17 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर के तंगधार में हुए शहीद, प्रदेश मे दौड़ी शोक की लहर। जम्मू कश्मीर से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ पर देश की सेवा करते हुए चमोली जिले के दीपेंद्र कंडारी शहीद हो गए हैं।
दरअसल चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव के निवासी दीपेंद्र कंडारी इन दिनों जम्मू कश्मीर के तंगधार मे तैनात थे। जो सूबेदार के पद पर 17 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल का अहम हिस्सा थे। शहीद दीपेंद्र कंडारी का पार्थिव शरीर देहरादून शिमला बायपास नयागांव आवास पर 11 अगस्त सुबह 9:00 बजे पहुंचेगा जहां पर उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सूबेदार दीपेंद्र के शहीद होने की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर व्याप्त है।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले