अल्मोड़ा: सोमेश्वर के पास कोसी नदी मे डूबने से दो युवकों की मौत, परिवार मे मचा कोहराम
सोमेश्वर तहसील के रनमन के पास कोसी नदी में डूबकर दो युवकों की मौत हो गई। द्वाराहाट के रहने वाले युवक कौसानी से वापस लौट रहे थे तभी कोसी में नहाने के लिए उतरे थे। जिसमें वे डूब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया पुलिस ने पंचनामा कर शवों को अल्मोड़ा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी सूचना परिजनों को भी दी।
जिसके बाद घर में कोहराम मच गया दोनों मृतकों में से एक युवक की सात दिन पहले विवाह हुआ था। पुलिस के अनुसार रविवार को कौसानी के रुद्रधारी मंदिर में द्वाराहाट से छह युवक दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी सभी युवक गर्मी के कारण सोमेश्वर रनमन के पास नहाने के लिए कोसी नदी में उतर गए इस दौरान नदी के गहराई वाले स्थान पर नहाते हुए दो युवक चले गए जिसके बाद वे डूबते चले गए।
देहरादून: नेहरू ग्राम में चली गोलियां एक की मौत, दो घायल
दोनों को डूबता देख साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें डूबने से नहीं बचा सके दोनों के डूबने से चीख पुकार मच गई इसकी सूचना सोमेश्वर थाना पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों के शवों को नदी से बाहर निकालकर सोमेश्वर के उप जिला चिकित्सालय भेजा।
जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया मृतकों की शिनाख्त द्वाराहाट निवासी पंकज रौतेला (25) पुत्र श्याम सिंह रौतेला तथा धीरज रौतेला (26) पुत्र देवेंद्र रौतेला के रूप में की गई थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह ने बताया शवों को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

More Stories
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई संपन्न, इन निर्णयों पर लगी मुहर