अल्मोड़ा: द्वाराहाट में बंदरों ने एक महिला पर किया हमला , महिला की हालत गंभीर
उत्तराखंड के प्रत्येक जिले व नगर में बंदरों का उत्पादत कम होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है और अब बंदर उत्पाद मचाने के साथ ही लोगों पर भी हमला करने पहुंच रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट के विद्यापुर का है जहां बंदरों ने हमला कर एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया, इससे पूरे क्षेत्र में दहशत है।
यहाँ एक चाचा बना दरिंदा अपनी नाबालिग भतीजी को बनाया हवस का शिकार
जानकारी के मुताबिक विद्यापुर निवासी रज्जू उपाध्याय पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में उनके शरीर पर गहरे घाव हुए हैं। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। पीड़िता के पुत्र पंकज ने रेंजर को ज्ञापन देकर बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं रेंजर मदन लाल ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है, इस पर उचित कार्रवाई होगी।

More Stories
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई संपन्न, इन निर्णयों पर लगी मुहर