केदारनाथ धाम में मांस के साथ पकड़ा गया युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रशासन ने दुकान की सील
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम जैसे पवित्र स्थान पर मर्यादा बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन सख्त रवैया अपना रहा है। बीते रोज शुक्रवार को धाम में नेपाली मूल के व्यक्ति के पास मांस मिलने की शिकायत पर पुलिस एक्शन लिया और व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इंस्पेक्टर सोनप्रयाग देवेंद्र असवाल ने बताया कि बीती सात जून को केदारनाथ धाम क्षेत्र में नेपाली मूल के व्यक्ति के पास एक कट्टे में मांस मिला था, जिस पर आम जनमानस सहित केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने आपत्ति प्रकट की थी।
उत्तराखंड: अब इस मन्दिर मे रील्स बनाना पड़ेगा महंगा, पूरी खबर पढ़े
वहीं विपुल धर्मवाण निवासी मंगोली तहसील ऊखीमठ ने इस मामले की शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी केदारनाथ धाम में व्यापार संघ गेट के नजदीक दुकान चला रहा था।
नैनीताल: शिक्षकों को मिला ट्रैफिक ड्यूटी सम्भालने का जिम्मा, जानें क्या है वजह
पुलिस स्तर से अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियोग की विवेचना शुरू कर दी गई है। उधर, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला ने बताया कि नेपाली मूल के व्यक्ति के पास मांस मिलने की शिकायत पर सेक्टर मजिस्ट्रेट राजपाल सिंह रावत और सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार ने मामले की जांच करने के बाद दुकान सील कर अपने कब्जे में ले ली गई है।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान