लक्सर में पानी भरने गई महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार के लक्सर में एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। वहीं महिला ने युवक पर मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया है। घर के बाहर लगे सरकारी नल पर पानी भरने गई महिला को युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया व उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण न होने के कारण सड़को पर उतरे लोग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिन वह अपने घर के बाहर लगे सरकारी नल पर पानी भर रही थी कि इसी बीच गांव का ही युवक वहां आया और पीछे से उसे पकड़ लिया व अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए नाखूनों से चेहरे पर जानलेवा हमला किया गया।
रामनगर में बुलेट ने भाई-बहन को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गम्भीर
शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं इस बाबत लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रोथान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। राजीव रोथान ने कहा कि जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट