स्कूल से घर लौट रहे छात्र को गेट से किया अगवा, जंगल में ले जाकर किया …. पढ़ें पूरी खबर
सितारगंज: शक्तिफार्म क्षेत्र में स्कूली छात्र का स्कूल गेट से अगवा कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गांव देवनगर निवासी दीपंकर सिकदार (17) पुत्र नरोत्तम सिकदार, जो राजकीय इंटर कालेज (जीआईसी) शक्तिफार्म में कक्षा 11वीं का छात्र है, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 23 मार्च (सोमवार) को विद्यालय की छुट्टी के बाद जब वह गेट से बाहर निकला, तभी नगर पंचायत शक्तिगढ़ के रविंद्रनाथ वार्ड निवासी सुमित मजूमदार अपने एक साथी के साथ पहुंचा। आरोपियों ने उसके मुंह बंद कर जबरन अगवा कर लिया।
आरोपियों ने छात्र को बाराकोली रेंज के जंगल में स्थित वनदेवी मंदिर ले जाया, जहां पहले से दो अन्य साथी मौजूद थे। सभी ने मिलकर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान दीपंकर के सिर, पैर, कमर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
घायल छात्र किसी तरह खुद को बचाकर भाग निकला। बाद में उसके स्वजनों ने उसे उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर सितारगंज पुलिस ने सुमित मजूमदार नामजद समेत कुल चार आरोपियों (एक नामजद व तीन अज्ञात) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया, “घटना की कई एंगल से जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि बच्चे की अगवा करने वालों से पहले कोई दुश्मनी तो नहीं थी। अगवा करने के पीछे क्या मंशा थी, इसकी गंभीरता से जांच हो रही है। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
यह घटना सितारगंज क्षेत्र में बढ़ती अपराधी गतिविधियों और कानून व्यवस्था की चुनौती को उजागर करती है। स्थानीय लोग स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.
जांच अभी जारी है। आगे की जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा।

More Stories
युवती को कार में दी लिफ्ट और फिर किया दुष्कर्म
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गन्ने का मूल्य बढ़ाने पर गन्ना किसानों में खुशी का माहौल
काशीपुर में शटरिंग गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल ने बमुश्किल पाया आग पर काबू