उत्तरकाशी के नौगांव बाजार स्थित एक होटल में लगी भीषण आग
जनपद उत्तरकाशी के नौगांव बाजार में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक होटल में भीषण आग लग गई, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

आपको बता दें कि बीती रात्रि करीब 2 :00 बजे .नौगांव बाजार स्थित एक होटल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई..सूचना पर फायर स्टेशन बड़कोट, फायर यूनिट नौगांव एवं चौकी नौगांव पुलिस को सूचित किया गया, पुलिस एवं फायर की टीम द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया। अग्नि भयानक होने के कारण रेस्क्यू हेतु फायर यूनिट पुरोला की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। सभी टीमों द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
उत्तराखंड को मिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में ‘जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड’
आग विपिन कुमार के तीन मंजिला रेस्टोरेंट एवं बैकरी की दुकान में लगी थी, घटनास्थल पर 02 सिलेंडरों के फटने से आग तेजी से फैल रही थी, फायर की टीम द्वारा बाकी के 04 सिलेंडरों को अंदर से बाहर निकाला गया और आग पर पूर्णत काबू पाया गया।
अग्नि से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। संभवत आग शॉर्ट सर्किट से लगनी बताया जा रहा है, आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान