उत्तरकाशी के धनारी में खेत में काम रही बच्ची के ऊपर सूखा पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
उत्तरकाशी: डुंडा तहसील के ग्राम भटवाड़ी धनारी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बच्ची अपने खेत में कार्य कर रही थी, उसी दौरान उसके ऊपर एक सूखा पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई । जानकारी के अनुसार करीब 3:45 बजे डुंडा तहसील के ग्राम भटवाड़ी धनारी के पनियारा हुरलिया नामे तोक में अंशिका पुत्री केंद्र सिंह उम्र 13 वर्ष अपने खेत में कार्य कर रही थी।
यहाँ मेहंदी की रस्म मे नाचते समय दुल्हन को आया हार्ट अटैक, मातम मे बदली खुशियां
उसी दौरान खड़क का सूखा पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक भटवाड़ी धनारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे में किशोरी की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं, क्षेत्र में शोक की लहर है जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

More Stories
सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान