24 दिसम्बर को देहरादून में होगी “मूल निवास स्वाभिमान महारैली”
रविवार को देहरादून शहीद स्मारक स्थल में मूल निवास-भू कानून समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि अपनी जमीन और ज़मीर बचाने के लिए 24 दिसम्बर को देहरादून में “मूल निवास स्वाभिमान महारैली” निकाली जाएगी। जिसमें दो से ढाई लाख लोगों को शामिल करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में तय किया गया कि 24 दिसम्बर की महारैली से पूर्व समिति का विस्तार हरेक गांव से लेकर शहर के हर कस्बे तक किया जाएगा। इस बीच निरंतर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को “मूल निवास स्वाभिमान महारैली” में शामिल करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि आंदोलन की रणनीति के लिए समन्वय समिति में सभी प्रमुख संगठनों के दो-दो प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।
ये भी पढ़ें रूद्रप्रयाग पुलिस ने पकड़ी पिकअप वाहन में लाखों की शराब
बैठक में पहाड़ी स्वाभिमान सेना, गौरव सेनानी, उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड बेरोजगार संघ, उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन, देवभूमि युवा संगठन, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संगठन, उत्तराखंड समानता पार्टी, उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी संयुक्त परिषद, सेवानिवृत्त राजकीय पेंशन संगठन, उपनल सहित अन्य संगठन मौजूद थे।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने