गणेश चतुर्थी मेले में युवक ने खुद को किया गंभीर घायल, चाकू से गर्दन पर वार; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
गणेश चतुर्थी के उल्लास के बीच सोमवार को गणेशपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मेले में एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर गिर पड़ा।
बताया जा रहा है कि युवक ने मेले में लगी एक दुकान से चाकू खरीदा और कुछ देर बाद खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और तत्काल अपने वाहन से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक घायल युवक ने अपना नाम अरमान बताया है और वह दिल्ली की मजदूर बस्ती का रहने वाला है। घटना के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है और युवक भी उस समय ज्यादा जानकारी देने की हालत में नहीं था।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच की। प्रारंभिक जांच में गर्दन की श्वास नली और प्रमुख नसों को गंभीर नुकसान नहीं होने की बात सामने आई है। हालांकि हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया गया।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की वजह सामने आने का इंतजार है।

More Stories
चारधाम यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू, 50.50 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन; VIP दर्शन शुल्क फिलहाल माफ
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में काशीपुर-ऋषिकेश की रैंकिंग गिरी, अब धूल और मलबे पर होगा बड़ा एक्शन
जानकी सेतु के पास नदी के टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF ने सुरक्षित बचाया