Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

जानकी सेतु के पास नदी के टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF ने सुरक्षित बचाया

जानकी सेतु के पास नदी के टापू पर फंसा 19 वर्षीय युवक, SDRF ने सुरक्षित बचाया

ऋषिकेश के ढालवाला क्षेत्र में जानकी सेतु के पास नदी के बीच बने टापू पर एक युवक फंस गया। युवक के फंसे होने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला की टीम तुरंत हरकत में आई।

सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। जवानों ने नदी के बीच टापू तक सुरक्षित पहुंच बनाई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान 19 वर्षीय आयुष भंडारी, पुत्र कुलदीप भंडारी, निवासी कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के रूप में हुई है। सुरक्षित बाहर निकालने के बाद युवक को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

एसडीआरएफ जवानों की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से युवक को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।