बद्रीनाथ धाम के तप्त कुंड में हादसा, स्नान के दौरान दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत
उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से दुखद खबर सामने आई है। यहां तप्त कुंड में स्नान करते समय दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 63 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी मदन और 71 वर्षीय रामू देवी पत्नी अमर के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं राजस्थान की रहने वाली थीं।
थाना प्रभारी महादेव उनियाल के अनुसार, हादसा आज सुबह करीब 5 बजे हुआ। दोनों महिलाएं तप्त कुंड में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान दोनों कुंड के अंदर बेहोशी की हालत में मिलीं।
मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बदरीनाथ धाम में शोक का माहौल है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने