Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

देहरादून में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, पांच माह की गर्भवती की मौत

देहरादून में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, पांच माह की गर्भवती की मौत

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में कैनाल रोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच माह की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य महिला भी घायल हुई है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं कैनाल रोड पर सड़क किनारे जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पांच माह की गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी घायल महिला का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया है।

शुरुआती जानकारी में दोनों युवकों के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि मेडिकल जांच और पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।