डोईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, दो की मौत; तीन की हालत गंभीर
देहरादून-हरिद्वार रोड पर डोईवाला टोल प्लाजा के पास बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मणिमाई मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े लोडिंग वाहन से एक इको गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में इको सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के वक्त इको गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के आगे बैठे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हर्रावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड के मुताबिक, इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसके आगे चल रहे लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया। टायर निकलने से लोडिंग वाहन अनियंत्रित हो गया और इको गाड़ी से टकरा गया। इसके बाद इको भी लोडिंग वाहन से जा भिड़ी।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

More Stories
उत्तराखंड में तीन माह में शुरू होगी किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा, सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे डायलिसिस के निर्देश
शक्ति नहर में गिरी कार, लापता युवक की तलाश में SDRF का सर्च ऑपरेशन
पीपलकोटी-विष्णुगाड टनल हादसे में एक और श्रमिक की मौत, मृतकों की संख्या 11 पहुंची