मुक्तेश्वर से लौट रहे फरीदाबाद के 22 सैलानियों का टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, मचा हड़कंप
नैनीताल। वीकेंड मनाने निकले फरीदाबाद के 22 दोस्तों और परिजनों का दल शुक्रवार सुबह तक खुशियों में था। मुक्तेश्वर की खूबसूरत वादियों में घूमने और यादगार पल बिताने के बाद सभी भवाली की ओर लौट रहे थे। लेकिन कुछ ही पलों में उनका खुशहाल सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह फरीदाबाद से सैलानियों का दल मुक्तेश्वर घूमने पहुंचा था। शुक्रवार को सभी टेंपो ट्रैवलर से भवाली की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भवाली से करीब 20 किलोमीटर पहले मल्ला रामगढ़ के पास लक्ष्मी खान क्षेत्र में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका दहल उठा। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास सड़क काफी चौड़ी है और सड़क किनारे कंक्रीट के मजबूत पैरापिट भी बने हुए थे। इसके बावजूद वाहन पैरापिट तोड़ते हुए सीधे गहरी खाई में जा गिरा।
घायलों के अनुसार, हादसे के समय चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।

More Stories
CM धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, बारिश से गिरा तापमान; पिथौरागढ़-बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट