Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, आज कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, आज कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल के कुछ क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं।

बृहस्पतिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा, जबकि मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने से लोगों को राहत मिली। देहरादून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस सामान्य स्तर पर बना रहा।

बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना होने के साथ ठंडक भी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई तक पूरे प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और कई स्थानों पर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।