Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

Screenshot

केदारनाथ यात्रा पर बड़ा असर: भैरवनाथ के पास भारी बोल्डर गिरा, पैदल मार्ग अस्थायी रूप से बंद

 

केदारनाथ यात्रा पर बड़ा असर: भैरवनाथ के पास भारी बोल्डर गिरा, पैदल मार्ग अस्थायी रूप से बंद

 

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा पर बड़ा असर पड़ा है। शुक्रवार सुबह भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने के बाद प्रशासन ने एहतियातन केदारनाथ पैदल मार्ग को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

सुरक्षा के मद्देनजर गौरीकुंड गेट से श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें वापस लौटाया गया। प्रशासन के अनुसार, गुरुवार रात भारी बोल्डर गिरने के कारण पैदल मार्ग पर आवाजाही रोक दी गई थी। आयुक्त के निर्देश पर मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने तक यात्रा स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

मौके पर पुलिस, डीडीआरएफ और अन्य विभागों की टीमें बोल्डर हटाने और स्थिति की लगातार निगरानी कर रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और अगली सूचना मिलने तक यात्रा के लिए आगे न बढ़ें।