धर्मनगरी में नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब! 14 दिन में 12 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की जाली करेंसी बरामद
धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ का फायदा उठाकर नकली नोट खपाने की साजिश रची जा रही थी। लेकिन पुलिस की लगातार कार्रवाई ने इस पूरे नेटवर्क की कमर तोड़ दी है। 14 दिनों के भीतर तीन बड़े ऑपरेशन में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
देशभर से रोजाना लाखों श्रद्धालुओं के आने और बाजारों में होने वाले बड़े नकद कारोबार को निशाना बनाकर सक्रिय एक नकली नोट गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
पिछले 14 दिनों में पुलिस ने लगातार तीन बड़ी कार्रवाइयों में इस गिरोह के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 92 हजार रुपये की जाली करेंसी, नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले प्रिंटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह का मकसद छोटे दुकानदारों और धार्मिक स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ के बीच नकली नोट आसानी से खपाना था।
मामले की शुरुआत 28 जून को हुई, जब श्यामपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से 52,500 रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई।
इसके बाद 30 जून को गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन और सदस्यों को दबोच लिया। इनके पास से 50 हजार रुपये के छपे हुए नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप, मोबाइल और नकली नोट तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए गए।
पुलिस अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क, फंडिंग और अन्य राज्यों से जुड़े संभावित तारों की जांच में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने नकली नोट बाजार में खपाए जा चुके हैं।

More Stories
उत्तराखंड में गर्मी का डबल अटैक! चटक धूप और उमस ने बढ़ाई परेशानी, 19 जुलाई तक राहत के आसार कम
उत्तराखंड को बड़ी सौगात! 18 जुलाई से रामनगर-देहरादून के बीच दौड़ेगी सीधी ट्रेन
दावत बनी मौत का जाल! दोस्तों के बीच बैठे युवक को मारी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम