भारी बारिश का असर: यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद, कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी के पास भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकीचट्टी जाने वाले मार्ग पर कई जगह मलबा और पत्थर गिरने से आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान लापरवाही को भी भूस्खलन की एक वजह बताया जा रहा है।
मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
वहीं, हरिद्वार जिला प्रशासन ने मानसून को देखते हुए सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। गंगा के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव की पूरी तैयारी की गई है।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान