साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, उत्तराखंड पुलिस का ऑफिशियल पेज ही कर दिया हैक
अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने उत्तराखंड पुलिस का ऑफिशियल फेसबुक पेज ही हैक करते हुए पुलिस को ही चुनौती दे दी। फेसबुक पेज पर पुलिस के लोगो वाली तस्वीर को हटाकर वहां महिला की अश्लील तस्वीर लगा दी करीब 3 मिनट तक इस ऑफिशल पेज पर महिला की अश्लील तस्वीर लगी रही। जैसे ही पुलिस को मामला पता चला तो आननफानन में महिला की तस्वीर हटा दी गई और सोशल मीडिया टीम के सदस्य की ओर से साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
ये भी पढ़ें यहां जंगल लकड़ी लेने गए युवक पर भालू ने किया हमला
पूरे प्रकरण में एसटीएफ और साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है पुलिस के इस ऑफिशल पेज पर महज 3 मिनट में ही लोगों के कमेंट की बाढ़ आ गई कई लोगों ने इसे उत्तराखंड पुलिस को साइबर अपराधियों की खुली चुनौती के रूप में बताया कुछ लोगों ने इस साइबर सुरक्षा के लिए भी खतरा बताया हालांकि पूरे की जांच करें की जा रही है।

1 thought on “साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, उत्तराखंड पुलिस का ऑफिशियल पेज ही कर दिया हैक”