Bagchhat

आपके मन को कर दे बगछट

बारिश से बदला उत्तराखंड का मौसम, तापमान में आई गिरावट, 11 जून तक राहत के आसार

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

बारिश से बदला उत्तराखंड का मौसम, तापमान में आई गिरावट, 11 जून तक राहत के आसार

उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

शुक्रवार सुबह देहरादून में करीब एक घंटे तक हुई लगातार बारिश के बाद अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस गिरकर 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शहर में 27.1 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

प्रदेशभर में जून की शुरुआत से ही बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। कई स्थानों पर तेज तूफान के कारण पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि वन विभाग और पुलिस ने समय रहते मार्गों को सुचारु कर दिया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 जून तक प्रदेशभर में मौसम इसी तरह बना रहेगा।

शनिवार को भी पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश तथा बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। वहीं पर्वतीय जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।