सुभाषनगर-केदारनगर-विवेकानंद नगर का संयुक्त पथ संचलन सम्पन्न, “3P” और “पंच परिवर्तन” पर विशेष बल
देहरादून: आज सुभाषनगर, केदारनगर एवं विवेकानंद नगर के स्वयंसेवकों द्वारा संयुक्त पथ संचलन का भव्य एवं अनुशासित आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ भाग लिया और समाज में संगठन के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाया।
पथ संचलन निर्धारित मार्गों से होते हुए क्षेत्र के प्रमुख स्थानों से गुजरा, जहां स्थानीय नागरिकों ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रभावना को और मजबूत करने का कार्य किया।
मुख्य वक्ता सह विभाग प्रचारक श्री सौरभ जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में स्वयंसेवकों को समाज जीवन में सक्रिय, सजग और जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से “3P” — पानी, पर्यावरण और प्रदूषण पर कार्य करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ये तीनों विषय आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
श्री सौरभ जी ने जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे विषयों पर स्थानीय स्तर पर ठोस पहल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “छोटे-छोटे प्रयास भी मिलकर बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।
पंच परिवर्तन पर विशेष जोर:
उन्होंने “पंच परिवर्तन” के महत्व को विस्तार से समझाते हुए स्वयंसेवकों से इन पाँच प्रमुख आयामों पर निरंतर कार्य करने का आह्वान किया:
नागरिक कर्तव्य – समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार आचरण
कुटुंब प्रबोधन – परिवार में संस्कार, संवाद और समरसता का वातावरण
- स्वदेशी का प्रयोग – स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता का समर्थन
- पर्यावरण का संरक्षण – प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए सतत प्रयास
- सामाजिक समरसता – समाज में आपसी सद्भाव, समानता और एकता का विस्तार
श्री सौरभ जी ने कहा कि यदि प्रत्येक स्वयंसेवक इन विषयों को अपने जीवन में उतारकर कार्य करेगा, तो निश्चित रूप से समाज और राष्ट्र के स्तर पर व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव होगा।
कार्यक्रम पूर्ण अनुशासन, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
आनन्द रावत, उमादत्त सेमवाल, रवि देवानन्द, अनिल डोरा, विजय गुरानी, शंकर आनन्द, विष्णु, विजय आनन्द, हरेंद्र कण्डारी, जगदीप राणा, अशोक सुन्दरियां जी सहित अनेक स्वयंसेवक बन्धु।

More Stories
तीन दिन बाद खुला उत्तराखंड का मौसम, आज इन पांच जिलों में हल्की बारिश के आसार
केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रेकर्स लापता, हेलिकॉप्टर से भी सर्च ऑपरेशन शुरू
पार्षद अमिता सिंह के घर लूट में बड़ा खुलासा, अकेला नहीं था नौकर; साथी भी पहुंचे थे वारदात करने