गुप्तकाशी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत
रूद्रप्रयाग जिले के नगर पंचायत गुप्तकाशी के नाला वार्ड अंतर्गत ह्यून गांव में एक महिला की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के आधे जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाला वार्ड निवासी विनीता देवी (40) पत्नी कुशालानंद तिवारी अपने मवेशियों के लिए चार पत्ती काटने के उद्देश्य से पेड़ पर चढ़ी थीं। इसी दौरान पेड़ के पास से गुजर रही 33 केवी सोनप्रयाग लाइन के समीप टहनी काटते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार महिला द्वारा दरांती से काटी गई टहनी टूटकर हाइटेंशन तार पर अटक गई थी। उसे हटाने के प्रयास में जैसे ही महिला ने हाथ बढ़ाया, तेज करंट लग गया और वह वहीं झुलस गईं। घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई संपन्न, इन निर्णयों पर लगी मुहर