गणतंत्र दिवस के मौके पर नवाजे जाएंगे उत्तराखंड पुलिस के ये ऑफिसर्स
देहरादून: इस बार का गणतंत्र दिवस उत्तराखंड पुलिस के लिए खास होने वाला है. इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा. जिसकी सूची जारी हो चुकी है.
राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (President’s Medal for Distinguished Service (PSM) और सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा के लिए पदक Medal for Meritorious Service (MSM) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है.
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (PSM)} योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/मुख्यालय उत्तराखंड को इस बार राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा.
सराहनीय सेवा पदक (MSM): पुलिस सर्विस में प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद रुद्रप्रयाग, शिवराज सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चम्पावत, ज्योति चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून, सुभाष चन्द्र, निरीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखण्ड, साजिद अली, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड को सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा.
वहीं, फायर सर्विस में गिरीश चन्द्र लोहनी, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून, मुकेश कुमार पोखरियाल, लीडिंग फायरमैन, जनपद देहरादून को भी सराहनीय सेवा पदक से नवाजा जाएगा.
उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलने वाले पुरस्कारों से विभाग में खुशी की लहर है. उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने सभी पदक विजेताओं को उनकी सेवा और समर्पण के लिए बधाई दी है. साथ ही उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है. उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने कहा राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव व हर्ष का विषय है.

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले