उत्तराखंड में बाहरी लोगों के फर्जी तरीके से कागजात बनाने पर होगी सख्ती, सीएम धामी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
देहरादून: तहसील दिवस के अवसर पर प्रदेशभर की सभी तहसीलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिसके तहत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग कर जनता से संवाद किया. इस दौरान सीएम ने लोगों की समस्याओं को सुना. साथ ही अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए. वहीं, सीएम धामी अधिकारियों से निर्देश दिए कि जो लोग गलत तरीके से फर्जी कागजात बनवा रहे हैं, उन्हें चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें. इसके अलावा सीएम धामी ने कहा कि तहसील दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का सशक्त मंच है. सरकार का लक्ष्य है कि हर शिकायत का तय समय में निस्तारण हो.
सीएम पुष्कर धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस पर आमजन की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो. ताकि, लोगों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय, शासन तक न जाना पड़े. उन्होंने कहा सभी ने मिलकर तहसील दिवस को सौ फीसदी प्रभावी बनाना है. उन्होंने कहा शिकायतों का त्वरित समाधान के साथ ही अन्य शिकायतों का नियमित फॉलोअप भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए. ताकि, किसी भी स्तर पर समस्या न रहे. उन्होंने कहा सभी अधिकारी तहसील दिवस को गंभीरता से लें.
सीएम धामी ने कहा कि जिन्होंने गलत जानकारी के आधार पर आयुष्मान, राशन कार्ड, स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपात्र लोगों ने बनवाए हैं, उन्हें भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें. क्योंकि, प्रदेशवासियों के हक और संसाधनों की सुरक्षा करना सरकार की प्राथमिकता व जिम्मेदारी है. इसके अलावा उन्होंने सरकारी भूमि, नदी-नालों की जमीनों के साथ ही अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने को कहा.
इसके अलावा उन्होंने तमाम जिलों में भूमि विवादों के निस्तारण के लिए तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित करने के निर्देश दिए. जिसमें पुलिस विभाग, वन विभाग और सिंचाई विभाग आदि के अधिकारी भी सदस्य होंगे. यह समिति सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए जिम्मेदार होगी. साथ ही निजी भूमि के विवाद का निस्तारण भी इस समिति की ओर से किया जाएगा.

More Stories
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई संपन्न, इन निर्णयों पर लगी मुहर