12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी उस्मान को भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में किया गया पेश,आरोपी को भेजा गया जेल।
हल्द्वानी- 01 मई 2025
नैनीताल में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी 73 वर्षीय उस्मान को आज भारी सुरक्षा के बीच हल्द्वानी कोर्ट मैं पेश किया गया,जहां पर भारी तादाद में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजामत दिखाई दिये। वहीं इस घटना को लेकर वकीलों व आम लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, वहीं सभी अधिवक्ताओं, स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनो के लोग पुलिस व प्रशासन के साथ तीखी नोक झोक करते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि आज जिस प्रकार से नैनीताल और उत्तराखंड के अंदर विशेष समुदाय के लोग देवभूमि को कलंकित करने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों को यहां से बाहर निकालने की जरूरत है।

More Stories
रामनगर के जंगल में महिला पर हाथी का जानलेवा हमला, चमत्कारिक ढंग से बची जान
विश्व दिव्यांग दिवसके अवसर पर सीएम धामी ने 41दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित
18 महीने में तैयार होगा कैंची धाम बाईपास,जाम के झाम से मिलेगा छुटकारा।