अल्मोड़ा की दो बहनों मनसा और गायत्री ने जीती युगांडा इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट
युगांडा में आयोजित डब्लडब्लूएफ युगांडा इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा की दो बहनों मनसा रावत और गायत्री रावत की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है।उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि 26 से 29 सितंबर तक युगांडा के कंपाला में आयोजित बीडब्लूडब्लूएफ युगांडा इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला युगल में मनसा और गायत्री रावत की जोड़ी ने युगांडा की ट्रेसी नालू वूजा और फादिल्लाह शामिका मोहम्मद रफी की जोड़ी को 21-5, 21-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया। उनकी उपलब्धि पर पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, डॉ. अलकनंदा अशोक, राम अवतार, कोच डीके सेन, प्रकाश पादुकोण, विमल कुमार आदि खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

More Stories
पुलिस हिरासत में PRD जवान ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप; SSP प्रमेन्द्र डोबाल ने शुरू की जांच
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान