हेमकुंड साहिब के कपाट बन्द होने की तिथि हुई घोषित, अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री पहुंचे
हेमकुंड साहिब की यात्रा अब अंतिम दौर में है। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होंगे। ऐसे में गुरुद्वारा श्रीहेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से हेमकुंड आने वाले श्रद्धालुओं से समय से प्लान बनाकर आने की अपील की।हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई काे शुरू हुई थी।
तब से लेकर बीते शनिवार तक यहां करीब एक लाख 67 हजार 792 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। अब यात्रा अपने अंतिम दौर में है। गुरुद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया, इस समय हेमकुंड साहिब का मौसम अच्छा है। वर्तमान में यहां न ज्यादा गर्मी है और न ज्यादा ठंड। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान