एलआईसी ऑफिस में CBI का छापा, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीबीआई ने एलआईसी देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ने पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
दर्दनाक हादसा : गहरी खाई में गिरी शिक्षकों की कार, दो टीचरों की मौके पर ही मौत, एक ही हालत गंभीर
शिकायतकर्ता के बार-बार अनुरोध करने पर वह 40 हजार रुपये में मान गया। मंगलवार को शिकायतकर्ता इसकी पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये देने गया था। इस दौरान सीबीआई की टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आवासीय परिसर की तलाशी ली जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में कल पेश किया जाएगा।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप