यहाँ चोरी छिपे प्रेमी से मोबाइल पर बात करना बहन को पड़ा भारी, भाई ने गला काटकर उतारा मौत के घाट
बहन के प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने उसकी चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, मंगलौर कस्बे के मोहल्ला मलानपुरा निवासी शाईस्ता उर्फ फिजा (24) का अपने पड़ोस में ही एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक परिजनों को लग गई थी।
टनकपुर से लापता 11वीं के छात्र का खून से सना शव खटीमा हाईवे पर मिलने से मचा हड़कम्प, सदमे मे परिजन
परिजनों ने उसके युवक से बातचीत करने पर पाबंदी लगा दी थी। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम युवती की मां किसी काम से अपनी रिश्तेदारी में गई थी। जबकि घर पर उसके दो भाई और एक बहन थी।रात में वह चोरी छिपे अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जिसे उसके छोटे भाई अमन ने पकड़ लिया था। प्रेमी से बात करने से नाराज अमन ने अपनी बहन की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।
यहाँ संपत्ति को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
साथ ही घर में मौजूद अपने भाई और बहनों से घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की बात कही। युवक ने मोबाइल पर घटना जानकारी अपनी मां को दी।इस पर सोमवार की सुबह मां घर पहुंची तो बेटी के शव को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने करीब एक बजे अनहोनी होने का शक होने पर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार मौके पर पहुंचे तो हत्या का पता चला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

More Stories
उत्तराखंड में जुलाई में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, बागेश्वर में रिकॉर्ड वर्षा; 56 सड़कें अब भी बंद
कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून का नया ट्रैफिक प्लान: शहर में नहीं मिलेगा कांवड़ वाहनों को प्रवेश
वसुधारा ट्रैक होगा प्लास्टिक मुक्त: माणा गांव की EDC संभालेगी सफाई और संरक्षण की जिम्मेदारी