दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा से मिलीं खेल मंत्री रेखा आर्या, राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर हुई चर्चा, जल्द ही तिथि की करी जाएगी घोषणा
दिल्ली: गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने नईदिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी उषा जी व संघ के अन्य पदाधिकारियों से भेंट की। इस दौरान रेखा आर्या ने राज्य में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों से जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा की और खेलों के आयोजन से संबंधित तैयारियों पर विमर्श किया।

बैठक के बाद रेखा आर्या ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों के भव्य समारोह के लिए तत्पर है और हम इस आयोजन को सफल बनाने हेतु जी जान से जुटे हुए हैं। उत्तराखंड में इन खेलों को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और राज्य सरकार हर स्तर पर ये पुख्ता कर लेना चाहती है कि कहीं कोई कमी ना रह जाए। इसी कड़ी में ये बैठक की गई और अब खेलों की तैयारियों में और अधिक तेजी आएगी।

More Stories
अलकनंदा का बढ़ा जलस्तर! रुद्रप्रयाग में शिव मूर्ति डूबी, श्रीनगर घाट तक पहुंचा पानी
बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में स्पाई कैमरे से रिकॉर्डिंग! पुलिस ने मौके पर दबोचा
मसूरी घूमने गया परिवार, लौटकर देखा तो घर में हो चुकी थी बड़ी चोरी