केदारनाथ के लिए एडवांस बुकिंग फिर शुरू, हेली सेवा अक्टूबर तक फुल
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है अभी तक बाबा केदार के दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच गई है। द्वितीय चरण में दर्शनों के लिये पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होने की उम्मीदें हैं। ऐसे में बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को कोई परेशानी ना हो, इस उद्देश्य सें प्रशासन यात्रा तैयारियों में जुटा हुआ है।
जुलाई (2024) को आई आपदा के बाद अधिकांश तीर्थ यात्रियों ने अपने होटल की बुकिंग कैंसिल कर दी थी, लेकिन मौसम साफ होने के बाद यात्री एक बार फिर से होटल और हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर रहे हैं. अक्टूबर तक हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल चल रही है. भक्त इन दिनों पैदल मार्ग, घोड़े-खच्चर और डंडी-कंडी से यात्रा कर रहे हैं. अभी तक 11 लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। दो माह की यात्रा अभी शेष बची हुई है।
उम्मीद है कि इन दो माह में पांच लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शनों के लिये पहुंचेंगे । जिलाधिकारी ने कहा कि धाम में द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य भी जारी हैं। वहीं, यात्रियों को लाइन में लगने में कोई भी परेशानी न हो, इस बात का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है धाम सहित पैदल मार्ग पर गर्म पानी और विद्युत की व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि छोटे वाहनों की आवाजाही के लिये शीघ्र ही कुंड स्थित मोटरपुल खोला जाएगा हाईवे के जो अन्य डेंजर जोन हैं, वहां भी जेसीबी मशीन तैनात हैं। सोनप्रयाग कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि यात्रियों की आवाजाही से पैदल मार्ग रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। रविवार को सोनप्रयाग और केदारनाथ में सुबह मौसम ठीक होने के बाद पुलिस ने 2405 तीर्थयात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया। 12 बजे के बाद किसी भी यात्री को केदारनाथ नहीं भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रात में पैदल मार्ग पर किसी भी यात्री को आवाजाही करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

More Stories
पत्रकारों ने देखा 1971 युद्ध का गवाह INS कुरसुरा, समुद्र के नीचे की वीरगाथा
26 जनवरी को शराब की तलब लगी तो तोड़ दिया शराब की दुकान का ताला
उत्तराखंड कैबिनेट में 8 बड़े प्रस्तावों को मंजूरी, चिकित्सा शिक्षा से लेकर ग्रीन हाइड्रोजन नीति तक अहम फैसले