एडवोकेट ने सुसाइड नोट छोड़कर भागीरथी नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
उत्तरकाशी की भागीरथी नदी में बहे एडवोकेट दलवीर सिंह गुसांई का तीन दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ एडवोकेट की सर्च में जुटी है। मंगलवार शाम को पेशे से एडवोकेट दलवीर सिंह गुसांई(55) निवासी जोशियाड़ा ने सुसाइड नोट छोड़कर नदी में छलांग लगा दी थी।
दुःखद : आवारा सांड को बचाने के चक्कर मे कार चालक की गई जिंदगी
जिला बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर एडवोकेट दलवीर की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाने की मांग की, जिसके बाद से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और थाना कोतवाली पुलिस की टीमों द्वारा भागीरथी नदी में बहे दलवीर की तलाश की जा रही है। चामकोट क्षेत्र में लापता दलवीर सिंह गुसांई की तलाश जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि लापता व्यक्ति के परिजनों के अनुरोध पर एसडीआरएफ उजेली व आपदा प्रबंधन की टीम ड्रोन कैमरे से भी लापता की तलाश कर रही है।

More Stories
रामनवमी के अवसर पर धामी की दिल्ली में मोदी से मुलाकात, राज्य के पारंपरिक उपहार किए भेंट
SGRR मेडिकल कॉलेज में डॉ. तनवी की संदिग्ध मौत: HOD पर मानसिक उत्पीड़न और पैसे की मांग का आरोप, महिला आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान
देहरादून में सनसनी: SGRR मेडिकल कॉलेज की PG छात्रा की संदिग्ध मौत, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न के आरोप