राज्य स्थापना दिवस से पहले यूसीसी लागू करेगी धामी सरकार
देश के 78 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली लाल किले से अपने संबोधन में सेकुलर सिविल कोड का जिक्र किया इसके बाद से ही सेकुलर सिविल कोड शब्द को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवंबर से पहले यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होने की संभावना जताई जा रही है।
देहरादून में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ कार्यक्रम मे सीएम धामी ने महिलाओं को बांटे चेक
यूसीसी लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें गर्व है कि उत्तराखंड में यूसीसी विधेयक पारित हो गया है। हम नौ नवंबर को स्थापना दिवस से पहले उत्तराखंड में यूसीसी लागू करेंगे। सीएम धामी ने कहा की उन्हें गर्व है कि उत्तराखंड राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड का मसौदा तैयार हो गया है।
दर्दनाक हादसा : पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से व्यक्ति खाई में गिरा , मौके पर तोड़ा दम
जिसका विधेयक पारित करने के साथ ही राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई है। ऐसे में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने और नियम तैयार करने के लिए रूल्स मेकिंग एंड इंप्लीमेंटेशन कमेटी गठित की गई है, जो अपना काम कर रही है। सीएम धामी ने कहा राज्य सरकार ने यह संकल्प लिया है कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस से पहले प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू कर दिया जाएगा।

More Stories
भारी बारिश का असर: यमुनोत्री हाईवे भूस्खलन से बंद, कई जिलों में येलो अलर्ट
बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा विवाद: विधायक का उपवास, 40 दिन की CCTV फुटेज की जांच शुरू
रुद्रपुर में बारिश से बाजार जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी