दर्दनाक हादसा : पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से व्यक्ति खाई में गिरा , मौके पर तोड़ा दम
चमोली जिले में तेलियापाटा गांव में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से एक व्यक्ति खाई में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार को बख्तावर सिंह(44) देवाल बाजार से अपने घर तेलियापाटा जा रहा था। देवाल- खेता सड़क बंद होने के कारण वह बोरागाड़ से अपने घर पैदल गया। वह गांव से कुछ दूरी पर अपनी गौशाला में रहता था। तेलियापाटा गांव से कुछ दूरी में अचानक चटटान से गिरे पत्थर के साथ वह लगभग 75 मीटर खाई में जा गिरा।
खेत में काम कर रही महिला को मगरमच्छ ने दबोचा, दरांती से वार कर बचाई अपनी जान
जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद उसका शव खाई में मिला।ग्रामीणों ने शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़कर चला गया। मृतक की 16 साल की बेटी रिया दानू कक्षा 12 और 12 साल का बेटा हर्षित कक्षा नौ में हल्द्वानी में पढ़ता है। ग्राम प्रधान उर्वी दत्त जोशी ने बताया कि मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उन्होंने जिलाधिकारी से मृतक के परिवार को मुवाजा देने की मांग की।

More Stories
रुद्रप्रयाग में गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेडलाइन बढ़ी, अब 23 अगस्त तक करा सकेंगे सत्यापन
बादशाहपुर में पागल कुत्ते का आतंक! 3 दिन में 10 लोगों पर हमला, बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक
मसूरी में भारी बारिश का कहर! देखते ही देखते भरभराकर गिरा बहुमंजिला भवन, 5 लोगों ने भागकर बचाई जान